राजनीति
Trending

Mizoram Assembly Elections 2023 : कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बड़ा दावा, कहा- मिजोरम में कांग्रेस बनाएगी सरकार, जानें और क्या कहा..

वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मिजोरम में अगली सरकार कांग्रेस पार्टी बनाएगी

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

(Mizoram Assembly Elections 2023) मिजोरम में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मिजोरम का दौरा कर चुके है। के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शनिवार को वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कि उनकी पार्टी मिजोरम में अगली सरकार बनाएगी। केरल में तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद थरूर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मिजोरम पूर्वोत्तर का पहला राज्य होगा जहां कांग्रेस 2014 के बाद सत्ता में लौटेगी। वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र में सरकार बनायी थी।

विज्ञापन

कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के हाथों सत्ता गंवाने के बाद मिजोरम पूर्वोत्तर क्षेत्र में पार्टी शासित आखिरी राज्य था। थरूर ने कहा कि कांग्रेस भारत की विविधता और ताकत का जश्न मनाती है न कि उसकी कमजोरियों का। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस एक राष्ट्र, एक भाषा, एक संहिता और एक संस्कृति का विरोध करेगी। हम एकरूपता के खिलाफ हैं। हमारा मानना है कि हम अपनी विविधता को बरकरार रखते हुए एकजुट रह सकते हैं।

भाजपा के बारे में थरूर ने कहा, ‘‘भाजपा 2014 के बाद से अपने वादों को पूरा करने में बुरी तरह नाकाम रही है, चाहे बैंक खातों में 15 लाख रुपये का वादा हो या दो करोड़ नौकरियों का वादा हो।’’ मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए सात नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button