Zoram People’s Movement ने मिजोरम में मारी बाजी, 27 सीटों पर हासिल की जीत;
मिजो नेशनल फ्रंट 10 सीटों पर आगे
![Zoram People's Movement](https://prabudhajanata.com/wp-content/uploads/2023/12/04_12_2023-mizoram_election_result_23596111_125638768.jpg)
मिजोरम: (Zoram People’s Movement) मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरुआत रुझानों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट लीड ले चुकी है। बता दें कि मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट, जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। जोरम पीपुल्स मूवमेंट फिलहाल बहुमत के आंकड़े को पार करते नजर आ रही है।
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। मिजोरम की 40 विधानसभा पर 7 नवंबर को चुनाव संपन्न हुए थे। हालांकि, पहले मिजोरम में मतगणना 3 दिसंबर को होनी थी, लेकिन चुनाव आयोग ने 4 दिसंबर तक के लिए मतगणना को स्थगित कर दिया था।बता दें कि मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट,(Zoram People’s Movement) ZPM जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है।
मिजो नेशनल फ्रंट-11,जोरम पीपुल्स मूवमेंट-27, बीजेपी-02 ,कांग्रेस-01
चुनाव आयोग के अनुसार, जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 27 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। मिजो नेशनल फ्रंट सात सीटों पर बाजी मार ली है। वहीं, दो सीट पर भाजपा जीत चुकी है