सरदारपुर: (CM Ashok Gehlot) राजस्थान की 200 में से 199 सीटों के लिए आज मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता केंद्र पहुंच रहें है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 200 में से 199 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शुरू हो चुका, जो शाम 6:00 बजे तक चलेगा। आज सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 3 दिसंबर को होना है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आहूती देनें के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा के बूथ संख्या 108-111 पहुंचे यहां उन्होंने अपना मतदान किया।
राजस्थान के (CM Ashok Gehlot)मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा में मतदान केंद्र जाने से पहले अपने समर्थकों से मिले। सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने परिवार के साथ सरदारपुरा स्थित अपने पैतृक घर पहुंचे।
इसके अलावा कांग्रेस नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे ने भी अपने मताधिकारी का प्रयोग किया इस दौरान वैभव गहलोत ने सरदारपुरा में कहा, “मुझे विश्वास है कि कांग्रेस को राज्य में बहुमत मिलेगा। बीजेपी घबराई हुई है, क्योंकि वे जानते हैं कि वे राज्य में हार जाएंगे” l