![Congress](https://prabudhajanata.com/wp-content/uploads/2023/12/ajay-1-1024x683-1.jpg)
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनावी नतीजों के बाद सियासत गरमा गई है। प्रदेश में (Congress)कांग्रेस को बड़ी हार के बाद भाजपा के दिग्गज नेताओं का लगातार तीखा हमला हो रहा है। एक के बाद एक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने हार के बाद कांग्रेस पर सोशल मीडिया में निशाना साधा है।
आपको बता दें कि Congress के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कांग्रेस के मनोनीत सदस्यों से इस्तीफा मांगा है। इसके साथ ही आगे लिखा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में यदि नैतिकता है तो नीचे से लेकर ऊपर तक सभी मनोनीत लोगों को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, हार कर भागती फौज बड़ी खतरनाक होती है जो मिले उसे लूटती चलती है।