मनोरंजनमहाराष्ट्रराजनीति
‘मैं अटल हूं’ की Release डेट का हुआ ऐलान, 19 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मैं अटल हूं की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म 19 जनवरी 2024 रिलीज होगी l
![Release Date](https://prabudhajanata.com/wp-content/uploads/2023/11/main-atal-hoon.jpg)
मुंबई : (Release)पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मैं अटल हूं की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म 19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। एक्टर ने रिलीज टेड की घोषणा 4 अलग अलग पोस्टर्स के साथ की है। इन पोस्टरों में पंकज त्रिपाठी हूबहू स्व. अटल बिहारी की तरह दिखाई दे रहे हैं। भारत के तीन बार के प्रधान मंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे नेता जिन्हें पूरे देश से प्यार था। उनकी जीवनी अब बड़े पर्दें पर दर्शकों के सामने आने वाला है।
स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के बारे में बायोपिक की घोषणा ने दर्शकों के बीच उच्च प्रत्याशाएं पैदा की थीं। फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद से ही लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।