मध्यप्रदेशराजनीति
Trending

Priyanka Gandhi’s Dhar Visit : प्रियंका गांधी ने धार में भरी हुंकार, आदिवासी वर्ग को साधने में नहीं छोड़ी कोई कसर, शिवराज सरकार पर लगाए ये आरोप

प्रियंका गांधी ने जय टंट्या मामा, जय जोहार और हर हर नर्मदे के संबोधन से शुरूआत की!!

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

(Priyanka Gandhi’s Dhar Visit) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही चुनावी प्रचार प्रसार तेज हो गया है। बीजेपी कांग्रेस दोनों ही दलों ने सक्रियता बढ़ा दी है। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे अन्य बड़े नेताओं का दौरा लगातार प्रदेश में किया जा रहा है। आज प्रियंका गांधी ने धार के कुक्षी में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इतनी धूप में खड़े होने के लिए मैं धन्यवाद करती हूं। प्रियंका गांधी ने जय टंट्या मामा ,जय जोहार और हर हर नर्मदे से संबोधन की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि आपके पूर्वजों ने महापुरूषों के साथ लड़ाई लड़ी। मैं इंदिरा गांधी की पोती हूं, आप सब उनको बहुत मानते थे। जितनी श्रद्धा उनके लिए थी उतनी ही श्रद्धा इंदिरा गांधी के दिल में भी आपके लिए थी। वो समझती थी कि आपकी संस्कृति क्या है?

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने धार में आकर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हर कोई कुछ भी घोषणा कर सकता है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में हमने कुछ गारंटी बताई थी। बीजेपी और केन्द्र सरकार कहती है हमारे पास पैसा नहीं है। हमें जागरूकता से सवाल पूछना पड़ेगा? संविधान ने आपको शक्ति दी है आप जागरूक बनो। आज की राजनीती को गहराई से समझना होगा l

प्रियंका गांधी ने महंगाई की बात करते हुए कहा कि 18 साल से सरकार इनकी थी गैस सिलेंडर के दाम अब कम किए गए। आज देश प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि जो आपने देखा है जो किया है उसे गहराई से ख़ुद समझो और अपनी जागरूकता के आधार पर वोट दो। आप इंदिरा जी को याद करते है तो इसलिए याद करते है क्योंकि उन्होने आपको आपका अधिकार दिया।

धार जिले के कुक्षी के डही में प्रियंका ने कहा, ‘अर्जुन अपनी नजर और ध्यान को केंद्रित कर तीर चलाते थे, इसी तरह अपने वोट को चलाओ। तीर सही लगने से आपका भविष्य मजबूत बन सकता है।’ उन्होंने सीधी पेशाबकांड पर CM शिवराज को घेरते हुए कहा, ‘चुनाव का समय है तो मुख्यमंत्री ने उस लड़के के पैर धोए, जिसके साथ गंदी हरकत की गई थी।’ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर के वायरल VIDEO का मुद्दा उठाते हुए बोलीं, ‘केंद्र के कृषि मंत्री के बेटे का एक VIDEO सामने आया। इसमें हजारों – करोड़ की बातें हो रही हैं।’

महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए, किसानों का कर्ज माफ, 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ, पुरानी पेंशन लागू, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 2 लाख खाली सरकारी पद भरेंगे, स्कूली छात्रों को छात्रवृत्ति, MSP की गारंटी, युवाओं को 3000 रु. बेरोजगारी भत्ता, 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100% छूट, 25 लाख रु. तक का बीमा, OBC को 27% आरक्षण, जाति जनगणना।

प्रियंका गांधी ने कहा, किसान पलायन करते जा रहा है। जो मेहनत कर रहे थे उनके लिए अग्निवीर स्कीम ले आए। छतिसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है लेकिन जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहा बड़े-बड़े उद्योग पति को पैसा दिया गया। छत्तीसगढ़ में जनता का पैसा वापस उसकी जेब में डाला गया। छत्तीसगढ़ के आदीवासी क्षेत्र बस्तर को देखिए। रागी की बड़ी कम्पनी लगाईं गई। छत्तीसगढ़ में 67 वन उपज के लिए समर्थन मूल्य मिल रहा है। सबसे बड़े आदीवासी संस्कृति को आगे बढ़ाया गया। सरकार ने आपसे गोबर खरीदी, गोठान बनाई और हर तरफ़ से आपको मजबूत किया। छत्तीसगढ़ से पलायन में युवा वापस आने लगे है। आपके मामा जी ने इतने घोटाले किए है की मैने पढ़ना छोड़ दिया। छत्तीसगढ़ में सीएम को काका बोलते है।

प्रियंका गांधी ने कुक्षी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके सामने चुनाव है, आप जिसको चुनना चाहते हैं चुनिए, अगर एक बार बीजेपी को मौका देना चाहते हैं, तो दे सकते हैं। अगर जनता चाहती है कि आप पर अत्याचार बढ़े, बेरोजगारी और महंगाई बढ़े, आपको कोई मौका न मिले। इनके पैसे बढ़ते जाएं, महल बनते जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button