मध्यप्रदेशराजनीति
Trending

Priyanka Gandhi Datia Full Speech: गृहमंत्री के गढ़ में प्रियंका ने भरी हुंकार, दतिया में परिवर्तन की कही बात

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गढ़ में पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आम सभा को किया संबोधित !!

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

(Priyanka Gandhi Datia Full Speech) मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को वादों, दावों, जनसभाओं और आरोप-प्रत्यारोप से रिझाने का आज अंतिम दिन है। आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा और कांग्रेस के नेता आज पूरी ताकत झोंकेंगे। इसके बाद दो दिन प्रदेश के नेता बूथ स्तर पर मतदाताओं को साधने पर जोर लगाएंगे। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है।

विज्ञापन

इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के क्षेत्र दतिया पहुंची। यहां उन्होंने ने जनता को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा साथ ही अपने पक्ष में वोट की अपील की।

प्रियंका गांधी ने अपना संबोधन शुरू होने से पहले पितांबरा माई, मां बगलामुखी देवी, गोपेश्वर महारदेव और वनखंडेश्वर महादेव जी के नारे लगाए। आगे उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले यूपी में काम करते समय मां पितांबरा माई के दर्शन करने गई थी। ज्यादा व्यस्त शेड्यूल में से समय निकालकर गई तो वहां घंटों बैठी रहीं। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के वादों को दोहराए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button