मध्यप्रदेशराजनीति
Trending

MP Assembly Election 2023 : डायमंड नगरी पहुंचे UP सीएम योगी आदित्यनाथ, जनसभा कर BJP के पक्ष में मांगा समर्थन..

योगी ने पन्ना जिले के अजयगढ़ में जनसभा की और भाजपा की पक्ष में जन समर्थन मांगा।

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

(MP Assembly Election 2023) भारतीय जनता पार्टी के करिश्माई हिंदुत्व चेहरे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में पन्ना जिले के अजयगढ़ में जनसभा की और भाजपा की पक्ष में जन समर्थन मांगा। आज हेलीकॉप्टर से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे अजयगढ़ पहुंचे। कांग्रेस शासन की तीखी आलोचना की और कहां देश का भविष्य भाजपा ही बना सकती है और लोगों को कम और रोजगार भाजपा सरकारों ने ही दिए हैं।

विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप हमारे क्षेत्र से जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश से आपका आना-जाना और नाते रिश्तेदारी है। उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त अच्छा शासन हो गया है। मैं चाहता हूं कि जब सत्ता में बुरे लोग आ जाते हैं तो बड़ा शासन होता है इसलिए आप अच्छे लोगों को चुने अब उत्तर प्रदेश की पहचान माफियाओं से नहीं प्रभु राम से है।

झांसी रानी की रानी और अवंतीबाई से है लोगों को रोजगार अच्छा शासन अच्छे लोगों के काम करने से बनता है। कांग्रेस लंबे समय तक शासन किया पर एमपी को पहचान नहीं दे पाई। कांग्रेस ने विकास नहीं किया हम हर घर नल से आरो जैसा पानी दे रहे हैं। सभी को स्वास्थ्य भाजपा सरकार ने दिया मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी योजना की तारीफ की। कांग्रेस कोई विकास की योजना नहीं दे पाई और प्रदेश की छवि भी अच्छी नहीं बनी।

होल्ड में योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को भी निशाने में लिया। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि वह केदारनाथ गए हैं वह इसलिए केदारनाथ गए क्योंकि वह जानते हैं कि वह हारने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस एक अपने आप में समस्या है। अब आपसे करिए कि कांग्रेस जैसी समस्या चाहिए या भाजपा जैसा समाधान यदि समाधान चाहिए तो भाजपा सरकार को वोट दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button