छत्तीसगढ़राजनीति
Trending

MLA Prakash Nayak’s Activism overshadowing : विरोधी दलों पर भारी पड़ रही विधायक प्रकाश नायक की सक्रियता

जनसंपर्क अभियान में पुसौर क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक ग्रामों में पहुंच कांग्रेस को जीत दिलाने की अपील

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

रायगढ़ : (MLA Prakash Nayak’s Activism overshadowing) प्रदेश की जनता ने भाजपा से 15 वर्षो तक धोखा खाया है।भाजपा धान के कीमत बढ़ाने को बात तो करती रही। लेकिन 15 वर्षो में कभी अपने इस वायदे को पूरा करने की जहमत नहीं उठाई। उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा पुसौर क्षेत्र में विभिन्न ग्रामों में सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान कही गई।

विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमेशा से ही अपने वायदे पर कायम रही है। जिसने अपने वायदे मुताबिक किसानों की उन्नति के लिए न केवल धान के दामों में वृद्धि की।बल्कि उनका कर्जा भी माफ किया है। एक बार फिर प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में कर्ज माफी और धान की कीमत 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल देने का वायदा किया है।

जिसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा।यही नहीं महिला स्वसहायता समूहों की बहनों को भी आगे बढ़ाने उनका कर्जा माफ होगा।साथ ही साथ बी पी एल श्रेणी के लिए 10 लाख एवम ए पी एल श्रेणी के लिए 5 लाख रुपए तक उपचार की व्यवस्था होगी।केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा माताओं बहनों के बढ़ाए गए रसोई के भार को कम करने गैस सिलेंडर पर 5 सौ रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

शिक्षा व्यव्स्था सुदृढ़ बनाने के जी से पी जी की शिक्षा मुफ्त होगी।जिस से निम्न और मध्यम वर्ग भी अपने बच्चो को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा सकेंगे।प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जो कहा है उसे पूरा किया है। इसीलिए प्रदेश की जनता को कांग्रेस पर भरोसा है।और प्रदेश की जनता एक बार फिर रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जीत दिलाने उसका हाथ मजबूत करेगी।

कांग्रेस को मजबूत बनाने विधायक नजर आ रहे दृढ़ संकल्पित

गौरतलब हो कि विधायक प्रकाश नायक जनसंपर्क अभियान में रायगढ़ विधानसभा के सभी ग्रामों में पहुंच अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के साथ ही साथ बीते 5 वर्षो में प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान,सियान,महिलाओ सहित हर वर्ग के लिए की गई उपलब्धियों की जानकारी प्रदान करते हुए कांग्रेस को जीत दिलाने जूटे हुए है।जिसमे उन्हे पूर्णतया सफलता मिलती नजर आ रही है।इसका कारण पूर्वांचल,सरिया क्षेत्र सहित अन्य ग्रामीण अंचलों से लगातार युवाओं का कांग्रेस में जुड़ाव है।

जो न केवल कांग्रेस की टीम को सभी क्षेत्रों में विरोधियों से मजबूत बना रहा है। बल्कि विरोधियों की परेशानी भी बढ़ा रही है। इसी तारतम्य में उन्होंने पुसौर अंचल के ग्राम छपोरा, आरमुड़ा, बोडाझरिया, कांदागढ़, झिलगीटार, लोहाखान, कठानी, मोहलाई, बासनपाली, देवलसुर्रा, दर्रीपारा, तडोला, में घर घर पहुंचकर लोगो से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने अपील की।जिसमे उनके आगमन पर उत्साहित ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं के साथ आतिशी स्वागत करते हुए दीपावली के पूर्व ही पुसौर क्षेत्र में दीपावली सा माहौल निर्मित करने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button