छत्तीसगढ़राजनीति
Trending

कोटा से Kawasi Lakhma चुनाव जीते, अमरजीत भगत हारे, कुनकुरी से विष्णु देव साय भी जीते

अंबिकापुर जिले से बढ़ी खबर आ रही है, सीतापुर से कांग्रेस के अमरजीत भगत चुनाव हार गए हैं। मंत्री कवासी लखमा कोटा से चुनाव जीत गए हैं।

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर: (Kawasi Lakhma) छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्यशी लगातार जीत रहे हैं। प्रदेश में 55 सीटों पर बढ़त बीजेपी ने बना ली है। इस बीच अंबिकापुर जिले से बढ़ी खबर आ रही है, सीतापुर से कांग्रेस के अमरजीत भगत चुनाव हार गए हैं। मंत्री कवासी लखमा कोटा से चुनाव जीत गए हैं। वहीं धरसीवां से भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा करीब 44 हजार वोटो से जीत गए हैं। कुनकुरी विधानसभा से विष्णु देव साय बीजेपी 25787 से जीते हैं।

विज्ञापन

ताजा रुझानों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 55 सीटें भाजपा के खाते में जाते दिख रही है। हर संभाग में भाजपा को बढ़त दिख रही है। अब तक जो नेता जीते है उनमें लुंड्रा से BJP प्रत्याशी प्रबोध मिंज जीत गए हैं। उन्होंने 30 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। रमन सिंह 35 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। वहीं अभनपुर से भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू 15 हजार वोटों से जीत हासिल कर ली है। समर्थकों के साथ उन्होंने जीत की रैली निकाली है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह चुनाव जीत गए हैं।

वहीं कवर्धा से विजय शर्मा जीत की ओर बढ़ गए हैं, जो कि मो. अकबर से 20866 वोट से आगे हैं। वहीं रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल भी​ निर्णायक बढ़त बना लिए हैं। रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत करीब 31 हजार मतों से आगे हैं और निर्णायक बढ़त की ओर जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button