दिल्लीराजनीति
Trending

राष्ट्रपति भवन में शुरू हुआ सम्मान समोरह..राष्ट्रपति Draupadi Murmu द्वारा देश के 5 विभूतियों को मिला भारत रत्न सम्मान

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

दिल्ली: (Draupadi Murmu) राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आज 5 विभूतियों को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी. वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी शामिल हैं l

विज्ञापन

Draupadi Murmu राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज एक साथ दो पूर्व प्रधानमंत्रियों (मरणोपरांत) समेत चार प्रतिष्ठित हस्तियों को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा। राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, एस जयशंकर समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

भारत रत्न से सम्मानित होने वाली हस्तियों में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण को छोड़कर बाकी सभी- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह तथा पी.वी. नरसिम्हा राव, प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। वहीं, आपको बता दें कि स्वास्थ्य की वजह से अनुभवी भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी समारोह में शामिल नहीं हुए ऐसे में राष्ट्रपति 31 मार्च को उनके घर पर जाकर उन्हें यह सम्मान देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button