राष्ट्रीय
Trending

India-America के रिश्तों में दरार..! निखिल गुप्ता पर अमेरिका ने लगाए ये गंभीर आरोप

भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तान आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप में 30 जून को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

नई दिल्ली: (India-America) अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने एक भारतीय नागरिक पर हत्या की साजिश के आरोप लगाने के बाद यह मामला अब तुल पकड़ लिया है। इस मामले में अमेरिका ने अब एक नए खुलासे से लोगों को चौंका दिया है। बता दें कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के हत्या की साजिश में अमेरिका ने एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के नाम का खुलासा किया है।

अब ये नाम सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है। बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि आखिर क्या है ये निखिल गुप्ता का मामला और कौन है ये शख्स? तो आज हम आपको इसकी जानकारी देते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं। अमेरिका और भारत की दोस्ती किसी मिसाल से कम नहीं है।

लेकिन अब America के द्वारा एक भारतीय नागरिक पर आरोप लगाने के बाद से इन दो देशों के बीच दरार आ सकती है। बता दें कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में कथित हत्या की साजिश का मामला अब और गहराता जा रहा है। मामले में अमेरिका ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के नाम का खुलासा किया इसके साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने आतंकी की हत्या के आरोप में चार्जशीट भी दायर की है।

दरअसल, भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तान आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप में 30 जून को गिरफ्तार किया गया था। चार्जशीट में आतंकी पन्नू को ‘अलगाववादी नेता’ बताया गया है। बताया जा रहा है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू सिख फॉर जस्टिस की अगुवाई करता था और वह भारत का मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी था।

वह अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहता था और उसके पास अमेरिका की नागरिकता भी थी। वहीं अमेरिकी डिपार्टमेंट का आरोप है कि निखिल गुप्ता ने 9 जून के आसपास पन्नू की हत्या के लिए एक लाख डॉलर यानी 83 लाख रुपए से ज्यादा की सुपारी दी थी।

अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि निखिल गुप्ता ने आरोपों को स्वीकार भी कर लिया है। इन आरोपों में 10 साल जेल की सजा का प्रावधान है। साजिश रचने के लिए भी दस साल जेल हो सकती है। डॉक्यूमेंट में कनाडा में हुए हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का भी जिक्र है। हिटमैन जो कि एक अंडरकवर ऑफिसर है, उसे निखिल ने बताया था कि हरदीप सिंह निज्जर भी एक टारगेट था।

अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक 52 वर्षीय निखिल एक भारतीय नागरिक है। इसी साल 30 जून को निखिल भारत से चेक गणराज्य गया था, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी अमेरिका के कहने पर हुई थी। अमेरिका के अनुरोध पर निखिल की गिरफ्तारी हुई। न्याय विभाग ने कहा कि निखिल नशीले पदार्थों और हथियारों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी में भी शामिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button