मध्यप्रदेश

घने कोहरे के कारण नहीं हो पाई Flight लैंडिंग, घंटों तक आसमान में चक्कर काटता रहा विमान

हैदराबाद—इंदौर फ्लाइट ने करीब एक घंटे तक आसमान में चक्कर काटा। इस 1 घंटे में तीन बार रनवे पर लैंड करने का पायलट ने प्रयास किया, विजिबिलिटी कम होने की वजह से लैंडिंग नहीं हो पाई

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

इंदौर: (Flight) इंदौर में घने कोहरे का असर दिखाई दिया है, यहां पर इंडिगो फ्लाइट की सुबह लैंडिंग नहीं हो पाई। हैदराबाद-इंदौर फ्लाइट ने करीब एक घंटे तक आसमान में चक्कर काटा। इस 1 घंटे में तीन बार रनवे पर लैंड करने का पायलट ने प्रयास किया, विजिबिलिटी कम होने की वजह से लैंडिंग नहीं हो पाई। जिसके बाद फ्लाइट को अहमदाबाद डाइवर्ट करना पड़ा। अहमदाबाद में लैंडिंग होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की हैदराबाद-इंदौर Flight no. 6E377 को सुबह 7:10 पर इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करना था। अहमदाबाद से सुबह 10:40 पर इंडिगो ने उड़ान भरी और 11:30 पर इंदौर में वापस लैंडिंग हुई, लगभग 4:30 घंटे लेट यात्री इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं इस मामले में फ्लाइट के अंदर का वीडियो सामने आया। यात्री नीलेश उपाध्याय ने फ्लाइट के अंदर वीडियो बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button