दिल्लीराजनीति
Trending

दिल्ली में BJP केजरीवाल का विरोध करते-करते जनता की विरोधी हो गई है, ‘AAP’

AAP विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने BJP पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लड़ते-लड़ते अब दिल्ली की आम जनता से लड़ने लगे हैं।

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एक बार फिर से एमसीडी को लेकर (BJP) भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। AAP विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने BJP पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लड़ते-लड़ते अब दिल्ली की आम जनता से लड़ने लगे हैं। किसी भी काम का कैसे विरोध किया जाता है इसे भाजपा के नेताओं से सीखा जा सकता है।

विज्ञापन

दुर्गेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार को आगे 8 महीने हुए हैं लेकिन पिछले 8 महीनों में हमने कई अहम काम किए हैं। कर्मचारियों को उनकी सैलरी पहली तारीख को मिलने लगी है, पहले काफी देर से सैलरी मिलती थी। लेकिन आब (BJP) भाजपा इसकी भी जांच कराना चाहती है कि आखिर कैसे कर्मचारियों को समय से सैलरी मिल रही है।

हमने कहा कि हम सारे स्कूलों के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे, उसका स्वागत करना चाहिए, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता कहते हैं कि हम सीसीटीवी कैमरे नहीं लगने देंगे, उसे तोड़ देंगे। दिल्ली के अंदर जो भी काम हो रहा है उसे भाजपा (BJP) के लोग रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

इसका मकसद यह है कि भाजपा (BJP) नकारात्मक राजनीति कर रही है। भाजपा दिल्लीवालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। भाजपा (BJP) नहीं चाहती है कि दिल्ली वर्ल्डक्लास शहर बने, वह नहीं चाहते हैं कि दिल्ली आधुनिक शहर बने। केजरीवाल के लिए जो भाजपा वालों की नफरत है वह अब आम आदमी के लोगों के लिए देखने को मिल रही है।

मैं आपसे कहना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता से आप प्यार करो तभी दिल्ली की जनता आपसे प्यार करेगी। नकारात्मक राजनीति आपको आम लोगों से और दूर करने का ही काम करेगी। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी जनता विरोधी पार्टी बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button