राजनीति
Trending

मौत की सजा पाए 8 भारतीय नौसैनिकों को बड़ी राहत, कोर्ट ने कबूल कर ली ये अर्जी…

आठ पूर्व नेवी अफसरों की मौत की सजा के खिलाफ भारत सरकार ने यह याचिका दायर की है। कतर की अदालत ने 23 नवंबर 2023 को इसे स्वीकार कर लिया और अब अपील का अध्ययन कर जल्द इस पर सुनवाई शुरू करेगी।

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नई दिल्ली: भारत के लिए एक राहत भरी बड़ी खबर सामने आई है। कतर में जासूसी के आरोप में मौत की सजा पाने वाले भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को उम्मीद की किरण दिखी है। मिली जानकारी के अनुसार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने 16 नवंबर को इसकी पुष्टि की थी। उन्होंने कहा भारत सरकार के द्वारा इस फैसले के खिलाफ अपील दायर करने की बात कही थी। कुछ दिनों के बाद सुनवाई होगी। बता दें कि नौसेना के इन आठ पूर्व अफसरों को कतर में फांसी की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन

बता दें कि आठ पूर्व नेवी अफसरों की मौत की सजा के खिलाफ भारत सरकार ने यह याचिका दायर की है। कतर की अदालत ने 23 नवंबर 2023 को इसे स्वीकार कर लिया और अब अपील का अध्ययन कर जल्द इस पर सुनवाई शुरू करेगी। दरअसल, अगस्त 2022 में इन आठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

कतर की सरकार ने नौसेना के पूर्व अफसरों पर लगाए गए आरोपों की जानकारी नहीं दी थी और बीती 26 अक्टूबर 2023 को कतर की अदालत ने इन पूर्व अफसरों को मौत की सजा सुना दी। भारत ने इस फैसले को बेहद चौंकाने वाला बताया और इस मामले पर कतर के साथ बातचीत के लिए सभी राजनयिक चैनलों को एक्टिव किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button