![](https://prabudhajanata.com/wp-content/uploads/2024/03/Ajay-Chandrakar.jpg)
रायपुर: (Ajay Chandrakar Targeted Congress) छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह किसी से छुपी नहीं है। कांग्रेस पार्टी के ही कई नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेता लगातार भूपेश बघेल पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस नेता रामकुमार शुक्ला ने भी भूपेश बघेल के खिलाफ बयान दिया था। इस बयान के बाद रामकुमार शुक्ला ने खुद पर हमले की आशंका जताते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा है और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर मांगी है। कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह के बीच प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा
Ajay Chandrakar Targeted Congress अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस की तुलना आतंकी संगठन से की है। उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल ने स्वीकार किया कांग्रेस में स्लीपर सेल है। इसका मतलब है कि कांग्रेस एक आतंकी संगठन है और उस आतंकी संगठन से किसी को भी खतरा हो सकता है। कोई भी स्लीपर सेल वाला उनकी हत्या कर सकता है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना