अपराध
Trending

गुरुद्वारे में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जवान की मौत, 3 घायल

पंजाब के कपूरथला से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गुरुद्वारा अंकाल बुंगा में निहंग सिखों और पुलिस के बीच झड़प के बाद गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक पुलिस जवान की मौत हो गयी है।

विज्ञापन

पंजाब के कपूरथला से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गुरुद्वारा अंकाल बुंगा में निहंग सिखों और पुलिस के बीच झड़प के बाद गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक पुलिस जवान की मौत हो गयी है। वहीं तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर लोधी गुरुद्वारा का संचालन निहंग सिखों का एक गुट (बाबा बुड्ढा दल बलबीर सिंह) करता है। लेकिन दूसरे गुट (मान सिंह) के लोगों ने इस पर कब्जा जमा लिया है। पहले गुट की शिकायत के बाद पुलिस उसको खाली कराने और निंहग सिखों को गिरफ्तार करने गई।

तो निहंग गुटों के सदस्यों ने पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसमें जसपाल सिंह नाम के एक पुलिस कॉन्सटेबल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर लोधी पुलिस स्टेशन में तैनात था जबकि तीन पुलिस जवान घायल हो गये। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button