मध्यप्रदेशराजनीति
Trending

Congress के इन पूर्व मंत्रियों को मिली करारी शिकस्त, यहां देखें सभी के नाम

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से लगभग 19 पूर्व मंत्रियों के खाते में ​हार आई है।

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

भोपाल: (Congress) मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश में भाजपा 166 पार पहुंच गई है और राजस्थान में भी बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा जीतती दिख रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में आती नजर आ रही है। एमपी से शिवराज सिंह चौहान की विदाई का रास्ता देख रहे विरोधियों को भी करारा जवाब मिला है। बीजेपी ने एमपी में ऐसा खेल दिखाया है कि कांग्रेस की रातों की नींद उड़ चुकी है। कांग्रेस को केवल 66 सीटों से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपना मुख्य चुनावी नारा ‘एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी’ दिया था। साथ ही मोदी ने राज्य की जनता को अपनी गारंटी भी दी। यानी चुनाव मोदीमय हो गया और जनता ने भी इस पर अपनी मुहर लगाकर भाजपा के माथे पर बड़ी जीत का सेहरा बांध दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार्यकर्ता भाव से अथक मेहनत और लाडली बहना योजना इस पूरी रणनीति का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

एमपी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, गणेश सिंह, गौरीशंकर बिसेन जैसे कई मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं कांग्रेस की ओर से भी लगभग 19 पूर्व मंत्रियों के खाते में ​हार आई है। इसको लेकर कमलनाथ ने मीटिंग भी बुलाई और जनता का जनादेश स्वीकर कर अपनी कांग्रेस की हार मानी।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री जो चुनाव हारे:-

1. राऊ – जीतू पटवारी – पूर्व मंत्री
2. महेश्वर – विजयलक्ष्मी साधो – पूर्व मंत्री
3. सोनकच्छ – सज्जन सिंह वर्मा – पूर्व मंत्री
4. खिलचीपुर – प्रियव्रत सिंह – पूर्व मंत्री
5. शाजापुर – हुकुम सिंह कराड़ा – पूर्व मंत्री
6. मुल्ताई – सुखदेव पांसे – पूर्व मंत्री
7. लहार – डॉ. गोविंद सिंह – पूर्व मंत्री
8. भितरवार – लाखन सिंह यादव – पूर्व मंत्री
9. देवरी – हर्ष यादव – पूर्व मंत्री
10. सिंहावल – कमलेश्वर पटेल – पूर्व मंत्री
11. भोपाल द.प. – पीसी शर्मा – पूर्व मंत्री
12. जबलपुर प. – तरुण भनोट – पूर्व मंत्री
13. गोटेगांव – एनपी प्रजापति – पूर्व विस अध्यक्ष
14. लांजी – हीना कांवरे – पूर्व विस उपाध्यक्ष
15. चाचौड़ा – लक्ष्मण सिंह – विधायक
16. शिवपुरी – केपी सिंह – पूर्व मंत्री
17. पवई – मुकेश नायक – पूर्व मंत्री
18. खातेगांव – दीपक जोशी – पूर्व मंत्री
19. नरयावली – सुरेंद्र चौधरी – पूर्व मंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button