अपराधछत्तीसगढ़महाराष्ट्र
Trending

जवानों को मिली बड़ी सफलता, 2 लाख के इनामी Naxalite को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

पखांजूरछत्तीसगढ़ में बीचे दिनों से नक्सलियों की चहलकदमी बढ़ने लगी है। इसी बीच जवानों के हाथों बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने दो लाख के इनामी नक्सली Naxalite को गिरफ्तार कर लिया है। इस इनामी नक्सली का नाम महेंद्र किशतैया बेलदी है, जिसे महाराष्ट्र गड़चिरोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। Naxalite नक्सली महेंद्र किश्तय्या वेलादी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला है।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने इसके ऊपर कुल दो लाख रुपये का इनाम रखा था। गढ़चिरौली पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि सुरक्षाबलों की आवाजाही के बारे में नक्सलियों को जानकारी देने के इरादे से वेलादी दमरांचा के पास नदी के किनारे संदिग्ध रूप से घूम रहा था। जिसके बाद जिला पुलिस ने अपने सी-60 कमांडो और सीआरपीएफ कर्मियों के साथ एक अभियान चलाया और वेलादी को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेंद्र किशतैया बेलदी इस वर्ष की शुरुआत में कापेवांचा और नैनेर जंगलों के बीच वन अधिकारियों पर हुए हमले में शामिल था। नक्सली पर भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button