![नक्सली](https://prabudhajanata.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-17-at-13.54.32_d015ff8e.jpg)
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले पखांजूर क्षेत्र छोटे बेटिया के करपल के जंगलो में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में अब तक 29 नक्सली मारे गये है। बस्तर रेंज के आईजी ने मामलें में खुलासा करते हुए बताया है कि कांकेर में नक्सलियों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़ में अब तक 29 नक्सली मारे जा चुके है।
![](https://prabudhajanata.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-17-at-13.54.34_9852085d-827x1024.jpg)
![](https://prabudhajanata.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-17-at-13.54.34_9544c8af.jpg)
पुलिस ने 29 नक्सलियों की मौत की पुष्टि की है। बस्तर में पहली बार मारे गए नक्सलियों से आधा दर्जन से अधिक एके-47 सहित बहुत से दूसरे हथियार बरामद हुए हैं। यह बस्तर में नक्सल मोर्चे पर आज तक की सबसे बड़ी कामयाबी है।आपको बता दे घटना कांकेर जिले से करीबन 230 से 240 किलोमीटर दूर घने जंगलो में हुआ हे हमारे मीडिया के साथी जब ग्राउंड ज़ीरो मे पहुँचे तो वहा जगह जगह खुन के छिटे कही नक्सलियों के जरूरतों के सामान बिखरे पढ़े थे।