छत्तीसगढ़राजनीति
Trending

रेणुका सिंह और Saroj Pandey सीएम पद के लिए प्रबल दावेदार, चर्चा में इन नेताओं के नाम भी शामिल

भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतते ही अब एक सवाल सबके मन में आने लगा है और ये सवाल है कि, प्रदेश का अगला

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर : (Saroj Pandey) छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर का दिन लंबे समय तक याद रखा जाएगा। 3 दिसंबर यानी रविवार को प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए और इस परिणाम को देखकर सबसे ज्यादा झटका कांग्रेस को लगा। लगातर अपनी जीत का दावा कर रहे कांग्रेस के कई मंत्री चुनाव हार गए और भाजपा ने बड़ा उलटफेर करते हुए बहुमत हासिल कर लिया।

विज्ञापन

भाजपा ने प्रदेश में एक तरफा जीत हासिल करते हुए 54 सीटों पर जीत दर्ज की है। छत्तीसगढ़ में पांच साल से वनवास काट रही भाजपा एक बार फिर से सत्ता पर काबिज हो गई है। भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतते ही अब एक सवाल सबके मन में आने लगा है और ये सवाल है कि, प्रदेश का अगला मुखिया कौन होगा।

चुनाव परिणाम आने के बाद से ही भाजपा की तरफ से सीएम कौन होगा इस पर लगातार चर्चा जारी है। कुछ ऐसे नाम भी सामने आए हैं, जिन्हे सुनकर लोग हैरान है। सीएम दावेदार के लिए सबसे पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नवनिर्वाचित विधायक ओपी चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, विष्णु देव साय का नाम सबसे आगे हैं, लेकिन इस लिस्ट में एक नाम ऐसा भी है जिसे सुनकर सभी को झटका लग सकता है।

यह नाम किसी और का नहीं बल्कि राज्यसभा सांसद और भाजपा की राष्ट्रिय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय का है। इन नेताओं के सीएम बनने की चर्चा लगातार हो रही है। ऐसे में अब प्रदेश की कमान किसके हाथो में जाती है ये तो हाईकमान के फैसले के बाद ही पता चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button