झारखंडराजनीति

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान (MS Dhoni) महेंद्र सिंह धोनी की हो सकती है राजनीतिक एंट्री

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान (MS Dhoni) महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से भले ही दूर हों लेकिन ना तो वो लोगों के दिलों से दूर हैं और ना ही सोशल मीडिया से, उनकी वायरल तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन जाती हैं लेकिन इस बार जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसने लोगों को सोचने के लिए बहुत कुछ दे दिया है।

विज्ञापन

दरअसल वायरल तस्वीरों में (MS Dhoni) महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं, जिसके बाद ये चर्चा गर्म हो गई है कि धोनी की राजनीति में एंट्री हो सकती हैं। आपको बता दें कि धोनी की मुलाकात बीजेपी नेताओं से रांची एयरपोर्ट पर हुई। जिन नेताओं से माही मिले उनके नाम हैं प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह और विधायक समरी लाल।

धोनी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं, अटकलों का बाजार गर्म बीजेपी के सूत्र तो कह रहे हैं कि ये मुलाकात बस एक संयोग थी तो वहीं दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि ‘महेंद्र सिंह की धोनी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं, वो तो हमेशा ही अपने फैसलों से लोगों को सरप्राइज कर देते हैं, देखिएगा एक दिन अचानक से ही वो राजनीति ज्वाइन करने का एैलान कर देंगे।’ हालांकि इन तस्वीरों पर धोनी और भाजपा नेताओं की कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन अटकलों का बाजार काफी गर्म है।

धोनी देश का गौरव हैं- भाजपा मालूम हो कि इससे पहले भी धोनी के राजनीति में आने के कयास लगते रहे हैं। भाजपा ही वो पहली पार्टी है, जिसने धोनी को राजनीति ज्वाइन करने का ऑफर किया था। कुछ वक्त पहले उसने कहा था कि ‘धोनी देश का गौरव हैं, हमें खुशी होगी कि वो हमारे साथ रांची से जुड़ें लेकिन ये सबकुछ उनकी मर्जी पर निर्भर करेगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button