![Brijmohan Agrawal](https://prabudhajanata.com/wp-content/uploads/2024/03/1699691988_new-project-12.jpg)
रायपुर: (Brijmohan Agrawal) छत्तीसगढ़ के शिक्षा, संस्कृति व पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का भूपेश बघेल के राशन कार्ड वाले पोस्ट पर बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल जी को बोलने का अधिकार ही नहीं है। उन्होंने तो छत्तीसगढ़ को पूरे देश से ही गायब कर दिया था। मंत्री ने आगे कहा कि भूपेश बघेल ने शराब, धान, कोयला, महादेव एप एवं DMF फंड में भ्रष्टाचार किया। वे भ्रष्टाचार के जनक हैं। छत्तीसगढ़ को उन्होंने बदनाम कर दिया है l
Brijmohan Agrawal दरअसल, भूपेश बघेल ने राशन कार्ड पर X पर बीते दिन पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि 7 किलो चावल, नमक, चना हुआ बंद साय साय..। बता दें कि हाल ही में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीडीएस पर सियासी संग्राम छेड़ दिया। भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर आरोप लगाया कि उन्होंने कांग्रेस सरकार के काल की योजनाओं को बंद किया है। भूपेश बघेल के इस आरोप पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की तीखा पलटवार करते हुए इसे दुष्प्रचार बताया l