छत्तीसगढ़राजनीति

Janjatiya Gaurav Divas : बिरसा मुंडा की जयंती आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम मोदी तक दिग्गजों ने किया नमन

देशभर में आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

(Janjatiya Gaurav Divas) देशभर में आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। इस दिन बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। बिरसा मुंडा को देश भर के आदिवासी समुदायों द्वारा भगवान के रूप में सम्मानित किया जाता है। बिरसा मुंडा एक प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और देश के श्रद्धेय आदिवासी नेता थे। इसके साथ ही आज झारखंड का स्थापना दिवस भी है।

विज्ञापन

बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर हैं। पीएम आज ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने और पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करने के अवसर पर झारखंड में खूंटी के बिरसा महाविद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री माेदी ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उनके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेताओं ने जनजातीय गौरव दिवस पर बिसरा मुंडा को याद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button