छत्तीसगढ़राजनीति
Trending

Fight Among Members Of BJP & Congress : चुनाव प्रचार के दौरान आपस में भिड़े बीजेपी कांग्रेस के कार्यकर्ता

चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस और भाजपा आपस में भिंड़ गए, एक दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

(Fight Among Members Of BJP & Congress) सूरजपुर के प्रेमनगर विधानसभा के साप्ताहिक बाजार में चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस और भाजपा आपस में भिंड़ गए। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाना पहुंचकर लगभग 3 घंटे तक हंगामा करते रहे, साथ ही कांग्रेस और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आखिरकार कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन समाप्त किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

भाजपा ने लगाए ये आरोप : दरअसल, मंगलवार रामानुजनगर इलाके का साप्ताहिक बाजार रहता है, जिसको लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही बाजार में प्रचार करने का परमिशन लिया था। कांग्रेस को शाम को 4:00 बजे और भाजपा को 5:00 बजे का समय प्रचार के लिए दिया गया था। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस के प्रचार का समय समाप्त होने के बाद जैसे ही भाजपा ने अपना प्रचार कार्य शुरू किया तो कांग्रेस मानक से ज्यादा मात्रा में डीजे बजाकर उनके प्रचार को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

कांग्रेस ने की लिखित शिकायत : भाजपा सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ रामानुज नगर थाना पहुंचकर पुलिस और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पर कार्रवाई की मांग करने लगा। लगभग 3 घंटे चले इस तमाशा के बाद आखिरकार कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ नोटिस काटने के आश्वासन के बाद भाजपा कार्यकर्ता अपना आंदोलन समाप्त कर दिए। वहीं कांग्रेस ने भी थाने में लिखित शिकायत देकर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button