राजधानी में डेंगू पाजिटिविटी रेट दस प्रतिशत तक पहुंचा,लगातार बढ़ रहे मरीज
राजधानी में डेंगू पाजिटिविटी रेट दस प्रतिशत तक पहुंचा,सौ में से पांच घरों में मिल रहा लार्वा
![Bhopal Dengue News](https://prabudhajanata.com/wp-content/uploads/2023/11/delhi-1-1024x666-1.jpg)
भोपाल। प्रदेश में बदलते मौसम के साथ में डेंगू अपने पैर पसारता जा रहा है। राजधानी भोपाल की बात की जाए तो यहां डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 738 हो गई है। डेंगू पाजीटिविटी रेट बढ़कर दस प्रतिशत हो गया है। वहीं सर्वे में हर सौ में से पांच फीसदी घरों में लार्वा मिल रहा है। रविवार को 98 सैंपल जांचे गए, इनमें से 9 की रिपोर्ट डेंगू पाजीटिव आई है।
जनवरी से अब तक दस हजार से ज्यादा लोगों की डेंगू एलाइजा जांच की गई है, इनमें से 709 की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। यह आंकड़ा सिर्फ एलाइजा टेस्ट पाजीटिव लोगों के आधार पर दर्ज किया गया। रेपिड टेस्ट शामिल नहीं है। मलेरिया कार्यालय के अनुसार शुक्रवार को 2 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे किया गया, इसमें 99 घर ऐसे हैं, जहां डेंगू लार्वा मिला।
डेंगू के साथ चिकनगुनिया भी फैल रहा है। जानकारी के अनुसार, इस बार चिकनगुनिया ने बीते तीन वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक, अब तक भोपाल में चिकनगुनिया के 120 मरीज मिल चुके हैं, जबकि 1363 लोगों की जांच की गई।