छत्तीसगढ़राजनीति
Trending

CG Assembly Eection 2023 : शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ विधानसभा के मतदान का प्रथम चरण।

व्हील चेयर में जाकर बुजुर्गो ने किया मतदान,उत्साहित दिखाई दी महिलाए, प्रतिशत में पुरुषो की बराबरी पर।

विज्ञापन

दंतेवाड़ा/बचेली-(CG Assembly Eection 2023) जिले भर के मतदान केंद्रों में सुबह से ही महिलाओं पुरुषो युवाओं सहित ऐसे बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जो शारीरिक रूप से स्वस्थ नही थे। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। जिला प्रशासन ने सभी पोलिंग बूथों पर बेहतरीन व्यवस्था की सभी पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू होते ही मतदाताओं का तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

विज्ञापन

बड़ी संख्या में शहरी क्षेत्र में महिलाओं ने भी मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ऐसे भी मतदाता दिखाई दिए जिन्होंने पहली बार मतदान किया।चारो ओर सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था दिखाई दी पोलिंग बूथों पर सुरक्षाबलों की तैनाती तो थी ही साथ ही सभी थानों के नगर निरीक्षकों ने स्वयं जिम्मेदारी के साथ मोर्चा संभाला हुआ था सभी मतदान के दौरान पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते नज़र आए। साथ ही जिला प्रशासन भी इस दौरान मुस्तैद दिखाई दिया।

शांतिपूर्ण तरीके से मतदान केंद्रों में मतदान करवाए जाने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सुरक्षाबलो, निर्वाचन अधिकारियों सहित कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अब प्रत्याशियों को आने वाले परिणाम का इंतजार है। किसके सर पर विधायक का ताज सजेगा यह तो परिणाम के बाद सामने आ जाएगा। जानकारी के मुताबिक खबर लिखे जाने तक जिले भर में लगभग 65.35% प्रतिशत मतदान किया गया है जिसमे कुल मतदान 125755 संख्या के हिसाब से पुरुष मतदाताओ ने 65.49% मतदान किया वही महिला मतदाताओ की संख्या 65.12 % बताई गई आंकड़े बढ़ सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button