दिल्ली
Trending

CBSE Board Exam 2024 : CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा का तारीख जारी

इंतजार हुआ खत्म..!

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

(CBSE Board Exam 2024) सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट जारी कर दी है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी, 2024 से आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीख जारी कर दी है। साल 2024 में सीबीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पिछले साल की तरह इस साल भी जनवरी में शुरू होंगी। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा 2024 और सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा 1 जनवरी 2024 से शुरू होंगी। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा का टाइमटेबल अभी जारी नहीं किया है। हालांकि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं यानी दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 फरवरी से पहले समाप्त हो जाएंगी। वहीं सीबीएसई बोर्ड की थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी।

बोर्ड ने अपने विंटर स्कूल के लिए प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीखें जारी की है। विंटर स्कूल की प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा इसी महीने शुरू होंगी। सीबीएसई विंटर स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा 14 नवंबर 2023 से शुरू होंगी, जो लगभग एक महीने यानी 14 दिसंबर 2023 तक चलेंगी।

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी, जो 10 अप्रैल 2024 तक चलेगी। वहीं सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल 2024 तक चलेंगी।

सीबीएसई ने दोनों ही क्लासेस की विषयवार डेटशीट अभी तक जारी नहीं की है। उम्मीद है कि बोर्ड जल्द से जल्द सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं डेटशीट 2024 जारी करेगा। बोर्ड परीक्षा 2024 टाइमटेबल के इस महीने जारी होने की पूरी संभावना है। क्योंकि अब तक सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 से 55 दिन पहले बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी करता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button