छत्तीसगढ़राजनीति
Trending

BJP vs Congress Menifesto 2023: कांग्रेस vs बीजेपी का घोषणा पत्र..देखें क्या दोनों के बीच प्रमुख अंतर.. देखें कहाँ ज्यादा राहत

200 यूनिट तक बिजली बिल माफ किया जाएगा। भूमिहीन कृषकों को सालाना 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। 10 लाख तक इलाज मुफ्त कराया जाएगा। सभी शासकीय स्कूल आत्मानंद बनेंगे।

विज्ञापन

रायपुर: (BJP vs Congress Menifesto 2023) भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के बाद अब कांग्रेस ने भी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने जहाँ अपने मेनिफेस्टो को ‘मोदी की गारंटी’ का नाम दिया था तो वही कांग्रेस ने इसे ‘भरोसे का घोषणा’ पत्र कहा है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने अपने इस भरोसे के घोषणा पत्र में वादा किया है कि छत्तीसगढ़ में 3200 रुपए में किसानों के धान की खरीदी होगी , प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। प्रदेश में फिर से किसानों का कर्ज माफ होगा। वहीं तेंदूपत्ता 6000 रुपया प्रति बोरा खरीदी का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया है। 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ किया जाएगा। भूमिहीन कृषकों को सालाना 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। 10 लाख तक इलाज मुफ्त कराया जाएगा। सभी शासकीय स्कूल आत्मानंद बनेंगे।

भाजपा ने साधा निशाना ,कांग्रेस के मेनिफेस्टो के सामने आने के बाद भाजपा के घोषणा पत्र के संयोजक रहे और सांसद विजय बघेल ने उनपर तीखा हमला किया है। आईबीसी24 से हुई बातचीत में विजय बघेल ने कहा कि उन्हें इस बात की आशंका थी कि कांग्रेस उनके घोषणा पत्र की नकल करेगी और ऐसा ही हुआ है। हमने मोदी की गारंटी का बम फोड़ा तो ये हड़बड़ा गए। नकल के लिए वो हमारे घोषणा पत्र का इंतजार भी कर रहे थे।

विजय बघेल ने दो टूक कहा कि उन्हे नई घोषणा करने से पहले पुरानी घोषणाओं को याद रखना चाहिए। विजय बघेल ने कांग्रेस को शराबबंदी के मुद्दे पर एक बार फिर से घेरने की कोशिश की। बघेल ने कहा इस बार वो गंगा जल लेकर नहीं बैठे, उन्हें इस बार शराब लेकर बैठना था क्योंकि उन्होंने शराब बंदी का वादा भी पूरा नहीं किया।

क्या है दोनों दलों के घोषणाओं में प्रमुख अंतर

01. कांग्रेस ने जहां अपने घोषणा पत्र को भरोसा का घोषणा पत्र का नाम दिया है तो वही भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो को मोदी की गारंटी कहा है।

02. कांग्रेस प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी का वादा किया है जबकि भाजपा ने अपने मेनिफस्टो में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की बात कही है।

03. कांग्रेस ने 3100 प्रति क्विंटल कि दर पर धान खरीदी का वादा किया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश में धान की खरीदी 32 सौ रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी की बात कही है।

04. तेंदूपत्ता संग्राहकों को किये वादे में कांग्रेस ने 6 हजार रूपये प्रति बोरा दिए जाने का ऐलान किया है। भाजपा ने प्रति बोरा मानक 5500 दिए जाने का ऐलान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button