![BJP](https://prabudhajanata.com/wp-content/uploads/2023/12/cg-aaa-1.jpg)
रायपुर : (BJP) छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना होनी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के नेताओं को बेसब्री से चुनाव के परिणामों का इंतजार है। प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। प्रदेश में सामने आए रुझानों ने सबको चौंका दिया है शुरूआती रुझान में भाजपा को बहुमत मील चुका है। भाजपा अभी 54 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने कुछ सीटों पर जीत भी हासिल कर ली है।
वहीं, रामानुजगंज से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रामानुजगंज से भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने कांग्रेस प्रत्याशी को हरा दिया है। रामविचार नेताम ने 29780 वोट से जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्याशी लगातार चुनाव जीत रहे हैं। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की तयारी में जुट चुकी है। भाजपा कार्यालयों में जीत का जश्न मनाना शुरू हो चूका है l