मध्यप्रदेशराजनीति
Trending

Satta Bazaar बाजार में आया बड़ा अपडेट….! CM फेस को लेकर किए जा रहे ये बड़े दावे

इस बीच फलौदी Satta Bazaar ताजा अनुमान से कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

भोपाल: (Satta Bazaar) मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। तीन दिसंबर को परिणाम सामने आने के बाद साफ हो जाएगा कि एमपी में किसकी सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। एक्जिट पोल से पहले ही सट्टा बाजार में इस पार्टी की जीत का दावा किया जा रहा है। आप भी जानिए क्या है सट्टा बाजार का लेटेस्ट अपडेट?

विज्ञापन

इस बीच फलौदी Satta Bazaar ताजा अनुमान से कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। सट्टा बाजार के अनुसार एमपी में भाजपा की पांचवी बार सरकार बना सकती है। 25 नवंबर को राजस्थान विधानसभा चुनावों के वोटिंग के बाद दुनिया के चर्चित फलौदी सट्टा बाजार के अनुमान में अपडेट देखा गया है।

सट्टा बाजार के मुताबिक एमपी में चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री ने अपना मुख्यमंत्री फेस क्लीयर नहीं किया, बल्कि कैलाश विजयवर्गीय, प्रदुम्न सिंह पटेल,नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते जैसे कई दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारकर मुख्यमंत्री फेस को लेकर और ज्यादा सस्पेंस बना दिया।

लेकिन सटोरियों का दावा है कि अगर भाजपा सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री तो शिवराज सिंह चौहान ही बनेंगे। सट्टा बाजार के नया अपडेट के अनुसार शायद मुख्यमंत्री शिवराज के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ सकती है। वहीं कांग्रेस में टेंशन बढ़ सकती है।

फलौदी के सट्टा बाजार के सटोरियों के अनुसार एमपी में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलती हुई दिखाई दे रही है। सटोरियों ने एमपी में भाजपा को 115-117 सीटें मिलने का दावा किया है। वहीं कांग्रेस को 114-116 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। सट्टा बाजार के ताजा अपडेट के अनुसार बीजेपी मध्य प्रदेश में पांचवी बार सरकार बनाएगी। सटोरियों के अनुसार भाजपा को बहुमत मिलने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button