खेल
Trending

Asian Champions Trophy 2023: भारत ने दूसरी बार जीता महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, जापान को शून्य पर किया पस्त

अब महिलाओं ने बढ़ाई देश की शान, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब किया अपने नाम, जापान को दी 4-0 से शिकस्त

विज्ञापन

(Asian Champions Trophy 2023) मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में, भारतीय महिला हॉकी टीम ने 4-0 से मैच जीतकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की तरफ से संगीता (17वें मिनट),नेहा (46वें मिनट), लारेमसियामी (57वें) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने ये गोल दागे।

गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम को लेकर हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर ऐलान किया कि प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे। इसके साथ ही सहयोगी स्टाफ के सभी सदस्य को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि यह भारत का दूसरा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब है। इससे पहले भारतीय टीम ने सिंगापुर में आयोजित 2016 में अपना पहला खिताब जीता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button