मध्यप्रदेशस्वास्थ्य
Trending

शादी का खाना मेहमानों को पड़ा गया महंगा, फूड पॉइजनिंग के शिकार

रतलाम में शादी समारोह में दोपहर में भोजन करने के बाद भोजन करने वाले लोगों में फूड पाइजन हो गया जिसके बाद करीब 70 से अधिक मेहमानों के फूड पाइजनिंग का शिकार होने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

रतलाम में शादी समारोह में दोपहर में भोजन करने के बाद भोजन करने वाले लोगों में फूड पाइजन हो गया जिसके बाद करीब 70 से अधिक लोगों के फूड पाइजनिंग का शिकार होने की जानकारी सामने आई है। फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों का डोडर और जावरा के अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। फूड पाइजनिंग की यह घटना रतलाम जिले के ढोढर के पास ग्राम सरसोद में हुई है। यहां के निवासी रायचंद प्रजापत के बेटे दीपक की शादी समारोह में कल दोपहर का भोजन रखा गया था जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में मेहमान आए थे।

विज्ञापन

दोपहर को भोजन करने के बाद इन मेहमानों को शाम को उल्टी दस्त होने लगी। जिसके बाद सभी को डोडर के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया जहां से तीन महिलाओं को इलाज के लिए जावरा रेफर किया गया। जावरा अस्पताल में भर्ती मरीज का इलाज के बाद अब हालत खतरे से बाहर बताया गया। जिसके बाद डोडर के स्वास्थ्य केंद्र में करीब 70 फूड  पाइजनिंग के शिकार लोगों का इलाज किया गया इनमें ज्यादातर को उल्टी और दस्त के शिकार हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button