95 साल की बुजुर्ग महिला फूलदेवी ने किया मतदान, सागर जिले के कलेक्टर और एसपी ने भी किया मतदान
भोपाल के चार इमली मतदान केंद्र में 95 साल की बुजुर्ग महिला फूलदेवी मतदान करने पहुंची।
![मतदान](https://prabudhajanata.com/wp-content/uploads/2023/11/mtdn.jpg)
भोपाल: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आज विधान सभा चुनाव के लिए मतदान हो रहे है। जिसके लिए आज सुबह से ही मतदान केंद्रों में लोगों की कतार लगी हुई है। लेकिन इससे पहले मॉकपोल की प्रक्रिया की गई है। भिलाई, भोपाल, इंदौर, खरगोन, बुधनी में मॉकपोल किया गया।
वहीं एमपी में कई विधानसभाओं में वोटिंग शुरू हो गई है। अनूपपुर विधानसभा की बात करें तो इस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कोतमा विधायक सुनील सराफ ने मतदान किया। मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कोतमा विधायक सुनील सराफ ने लोगों से अपील की और कहा मध्य प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।
भोपाल के चार इमली मतदान केंद्र में 95 साल की बुजुर्ग महिला फूलदेवी मतदान करने पहुंची। बुजुर्ग महिला ने लाठी के सहारे पहुंचकर मतदान किया। 85 वर्षीय श्रीमती सुदेश भाटिया ने लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपने मताधिकार का उत्साह से उपयोग किया। बुजुर्ग महिला लोगों के लिए बड़ी मिसाल बनी। पूरे क्षेत्र में फूलदेवी की चर्चा हो रही है। वहीं सागर जिले के कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी अभिषेक तिवारी ने मतदान किया।