छत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजनीति

सटोरियों ने किया ऐलान, प्रदेश में बनेगी किस पार्टी की सरकार!!

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों की मतगणना से पहले सटोरियों ने सट्टे की रेट लिस्ट भी जारी कर दी है।

विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है और अब 3 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने हैं। लेकिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम से पहले ही सटोरियों ने कांग्रेस की जीत का ऐलान कर दिया है। सटोरियों के सियासी गणित के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मैजिक फिगर आराम से छुएगी। दोनों ही राज्यों की मतगणना से पहले सटोरियों ने सट्टे की रेट लिस्ट भी जारी कर दी है।

विज्ञापन

सटोरियों के मुताबिक मध्य प्रदेश में 116 के मैजिक फिगर में से कांग्रेस पार्टी को 116-119 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं छत्तीसगढ़ चुनाव में भी कांग्रेस को 50 से 52 सीटें मिलने का अंदेशा है। बता दें कि देश में चुनाव में भले ही राजनीतिक विश्लेषकों और जनता की राय मायने रखती हो लेकिन इससे अलग दुनिया सट्टा बाजार और उनके सटोरियों की है, जो बाकायदा अपने आंकलनों से चुनाव में पार्टियों की जीत और हार तय कर देते हैं।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं। ऐसे में सटोरियों का सट्टा बाजार गर्म हो गया है और भाव भी तय हो चुके हैं। ये रेट मुंबई और इंदौर से संचालित सट्टा सेंटर से जारी हुए हैं।

मध्य प्रदेश में नतीजे से पहले सट्टे का भाव-कांग्रेस: 116- 119 सीट (भाव- 75 पैसा),भाजपा: 106-109 सीट (भाव- 1.25 पैसा)
छत्तीसगढ़ में सट्टे का भाव-कांग्रेस: 50- 52 सीट (भाव- 85 पैसा),भाजपा: 37-39 सीट (भाव- 1.15 पैसा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button