केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भाई जालम सिंह के साथ किया मतदान, जनता से भी की मतदान करने की अपील
केंद्रीय मंत्री और प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने छोटे भाई विधायक जालम सिंह पटेल के साथ डाला वोट
![केन्द्रीयमंत्री ने भाई क साथ किया मतदान](https://prabudhajanata.com/wp-content/uploads/2023/11/Prahlad-Patel-cast-his-vote-1024x684-1.jpg)
नरसिंहपुर: आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है। मध्यप्रदेश की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। मध्यप्रदेश में बीजेपी की ओर से 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को मैदान में उतारा गया है।
इतना ही नहीं कई मंत्रियों को किस्मत का फैसला भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगा जो कि तीन दिसंबर को खुलेगा। चुनाव आयोग की ओर से पूरी तैयारी हो चुकी है। 64 हजार 626 पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे तक ही वोटिंग होगी।
इसी कड़ी में पूरे प्रदेश में आज मतदाता आज अपने नजदीकी केंद्र पहुंच मताधिकार का प्रयोग कर रहें है। केंद्रों के बाहर वोट देने वालों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई है। नेता मंत्री भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथ पर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहें है।
इसी कड़ी में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग व जलशक्ति राज्यमंत्री व नरसिंहपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने छोटे भाई विधायक जालम सिंह पटेल के साथ जाकर नरसिंहपुर मे शंकरचार्य वार्ड में बूथ नंबर 194 महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में जाकर मतदान किया।