बढ़ने लगी ठंड गिरने लगा तापमान, एक बार फिर बदलने जा रहा प्रदेश का मौसम, यहां देखें ताजा अपडेट
पश्चिमी विक्षोभ से फिर आएगा एमपी के मौसम में बदलाव, बर्फीली हवाओं का असर, बढ़ने लगी ठंड ,तापमान में गिरावट
भोपाल: नवंबर महीने की शुरूआत के साथ रोजाना मौसम में कई बदलाव देखने को मिले हैं अब धीरे-धीरे उत्तर भारत की तरफ आ रही सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट हो रही है और ठंड का असर तेज होता जा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। इधर, 19 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, इससे प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 20 नवंबर के बाद बादल छा सकते है।
:– एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर पूर्वी बना हुआ है, जिससे ठंडी हवाएं आ रही है और तापमान के गिरने से ठंड का असर तेज होता जा रह है।वही उत्तर भारत के कुछ स्थानों में बारिश तो कुछ स्थानों में बर्फबारी से भी प्रदेश में ठंडक आ रही है।
:– 19 नवंबर को सक्रिय होने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ग्वालियर चंबल संभाग सागर संभाग के साथ-साथ निमाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़ में मौसम में बदलाव आने की संभावना है और 22 नवंबर तक इसका प्रभाव प्रदेश के मौसम में देखने को मिलेगा। इस दौरान कही कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
:– 20-22 नवंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में हवाओं का रुख पूरी तरह से उत्तरी हो जाएगी, जिसके चलते शहर में तेज सर्दी की शुरूआत होगी।