छत्तीसगढ़राजनीति
Trending

’महतारी वंदन योजना’ को लेकर Vishnu Dev Sai का बड़ा बयान..कहा- कल किसानों के लिए भी होगा ऐतिहासिक दिन

विज्ञापन

रायपुर: (Vishnu Dev Sai) विष्णुदेव साय झारखंड दौरे पर जाने से पहले बयान आया है l जिसमे सरकार छत्तीसगढ़ में कल महतारी वंदन योजना की शुरुआत करते हुए 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में 1000-1000 रुपए की प्रथम किश्त की राशि अंतरित की। महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। खाते में पैसा आने के बाद महिलाएं खुशी से झूमने लगीं हैं और विष्णुदेव साय सरकार की जमकर तारीफ करने लगीं हैं।

Vishnu Dev Sai मीडिया से बात करते हुए सीएम साय ने कहा कि कल छत्तीसगढ़ के लिए खास दिन था, विशेषकर 70 लाख विवाहित महिलाओं के लिए। एक महीने का एक हज़ार रुपए उनके खाते में ट्रांसफ़र किया गया है और अब हर महीने उनके खाते में एक हजार ट्रांसफर किया जाएगा l धान की अंतर राशि पर सीएम साय ने कहा कि कल किसानों के लिए भी ऐतिहासिक दिन रहेगा। 24 लाख 72 हजार किसानों को धान की अंतर राशि दी जाएगी। 13 हजार करोड़ से अधिक राशि किसानों के खाते में डाला जाएगा l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button