छत्तीसगढ़राजनीति
Trending

Vidhan Sabha Chunav 2023 : कतार में लगकर कांकेर Collector, SP और CEO ने दिया वोट, सेल्फी कॉर्नर में तस्वीर खिंचवाकर दिया ये संदेश

आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

विज्ञापन

रायपुर: (Vidhan Sabha Chunav 2023) आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। सुबह 7:00. बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छ.ग. में 90 मे से 20 विधान सभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी बीच जनता के साथ साथ प्रत्याशी, अधिकारी एवं मंत्री भी वोट डालने पहुंच रहे हैं।

इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 40,78,681 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 19,93,937 पुरुष और 20,84,675 महिलाएं हैं। 69 अन्य मतदाता भी हैं।

कांकेर में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, एसपी दिव्यांग पटेल और जिला पंचायत के सीईओ सुमित अग्रवाल ने आदर्श मतदान केंद्र माहुरबंदपारा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने सेल्फी कॉर्नर और “हम साथ-साथ हैं” फोटो कॉर्नर में एक साथ तस्वीर भी खिंचाई। सभी मतदाताओं को मतदान अवश्य करने का संदेश भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button