छत्तीसगढ़राजनीति
Trending

उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस समारोह में बोले- अब हम किसी के मोहताज नहीं, दुनिया ने माना भारत का लोहा

विज्ञापन

रायपुर: (Jagdeep Dhankhar) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रायपुर के जोरा स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस समारोह में छात्रों से कहा कि आज के युग में देश में प्रतिभा चमकाने के इतने शुभ अवसर मिले हैं, जितने पहले कभी नहीं थे। अब भारत पूरी तरह से बदल चुका हैं। हमारी सोच बदल चुकी है। अब हम दुनिया में किसी के मोहताज नहीं हैं। हमने अपनी 5000 साल की संस्कृति को सबके सामने रख दिया है।

दुनिया ने भी इसे लोहा माना है।  इसे पहचान लिया  है। यही वजह है कि आज का भारत विकास के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया की संस्थाएं भारत की तारीफ कर रही हैं। वो कह रही है कि भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व का चमकता हुआ सितारा है। विश्व में तेजी से बढ़ती हुई हमारी अर्थव्यवस्था है l Jagdeep Dhankhar उन्होंने कहा कि पहले हम जिन देशों को देखते थे, वो वह हमारे सपने में भी आते थे। कनाडा, यूके, फ्रांस, जर्मनी और जापान को देखकर हम सोचते थे कि क्या ऐसी व्यवस्था हमारे भारत में भी होगी  पर आज यह जमीनी हकीकत है।

इस सफलता में हम सब का प्रयास है। सबकी सहभागिता है। हम विश्व के तेजी से उभरते लीडर रूप में कार्य कर रहे हैं। यह भारत के लिए सम्मान का विषय है l उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शनिवार को सुबह में रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद और सीएम विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर कमिशनर संजय अलंग और अन्य अधिकारियों ने उन्हें पुष्प भेंटकर आत्मीय स्वागत किया l

इसके बाद उपराष्ट्रपति और राज्यपाल रायपुर के जोरा स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। उक्त कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं।

उपराष्ट्रपति विश्वविद्यालय में इम्यूनोबूस्टर एवं कैंसर रोधी धान की नवीन किस्म ‘संजीवनी’ से निर्मित तीन उत्पादों संजीवनी इंस्टैन्ट, संजीवनी मधु कल्क और संजीवनी राइस बार का लोकार्पण किया। धान की नवीन किस्म ‘संजीवनी’ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा भाभा अटॉमिक रिसर्च सेन्टर, मुम्बई के साथ किये गये अनुसंधान की ओर से विकसित की गई है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button