राष्ट्रीय
Trending

Right to Abortion: गर्भपात कराना गैर-कानूनी नहीं बल्कि महिलाओं का अधिकार

विज्ञापन

पेरिस: (Right to Abortion) फ्रांस में वर्साय के पैलेस में संसद के एक संयुक्त सत्र में फ्रांसीसी सांसदों ने संविधान में गर्भपात के अधिकार को सुनिश्चित करने लाये गए विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। गौरतलब हैं कि फ्रांस गर्भपात को संवैधानिक अधिकार का दर्जा देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। फ्रांस की संसद में इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया गया है। विधेयक को 780-72 मतों से मंजूरी दी गई है।

Right to Abortion इससे पहले राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि उन्‍होंने महिलाओं को गर्भपात का संवैधानिक अधिकार देने का वादा किया था। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद प्रधानमंत्री गेब्रियल अटाल ने पेरिस में वर्सेल्स पैलेस में एकत्र हुए सांसदों और सीनेटरों से कहा कि हम सभी महिलाओं को एक संदेश भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का शरीर उनका है और कोई भी उनके बदले निर्णय नहीं ले सकता है।

मालूम हो कि अमेरिका और कई अन्य देशों की तुलना में फ्रांस में गर्भपात के अधिकारों को बहुत अधिक स्वीकार्यता प्राप्त है। फ्रांस की करीब 80 प्रतिशत आबादी इस तथ्य का समर्थन करती है कि उनके देश में गर्भपात कानूनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button