जयपुर: (Rajasthan Cabinet Expansion) मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान में आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार में 16 मंत्री शपथ ले चुके हैं। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। राज्यपाल ने विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई है।
Rajasthan Cabinet Expansion भजनलाल सरकार में राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह खींवसर, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, बाबूलाल खराड़ी, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमन्त मीणा और कन्हैयालाल चौधरी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। जबकि भजनलाल सरकार में संजय शर्मा, गौतम कुमार, झब्बर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, हीरालाल नगर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं।