महाराष्ट्र

पुणे शहर में LPG सिलेंडरों के फटने से मची भगदड़, दहल उठे लोग

अवैध रूप से रखे हुए सिलेंडरों के एक के बाद एक 10-12 LPG फटने से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

पुणे: (LPG) महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक के बाद एक 10-12 LPG सिलेंडरों के फटने से हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुणे शहर के विमान नगर इलाके में सिम्बायोसिस कॉलेज के पास कम से कम 10-12 एलपीजी सिलेंडर फट गए हैं।

बताया जा रहा है कि एक अंडर-इंस्ट्रक्शन साइट पर करीब 100 एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे।100 (LPG) एलपीजी सिलेंडरों में से 10-12 सिलेंडर आग लगने के बाद फट गए। वहीं धमाके के बाद दमकल की तीन गाड़ियों मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि इस धमाके से किसी की हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button