हरियाणा: (Nayab cabinet Expansion) दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिले स्पष्ट निर्देशों के बाद अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल का मंगलवार शाम साढ़े चार बजे विस्तार होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और नए मुख्यमंत्री नायब सैनी के अभिनंदन कार्यक्रम में करनाल के घरौंडा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। चुनाव आचार संहिता इसमें किसी तरह की बाधा नहीं है l
Nayab cabinet Expansion सोमवार शाम दिल्ली में मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार का निर्देश लेकर दोनों नेता सड़क मार्ग से ही चंडीगढ़ पहुंचने के लिए रवाना हो गए। मंत्रिमंडल में उन्हीं मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी जिन्हें पहले शनिवार को होने वाले विस्तार के लिए चंडीगढ़ आमंत्रित किया गया था। ज्यादातर नए मंत्री मनोहर मंत्रिमंडल के ही चेहरे होंगे l