(Mayor Nidhi) छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के साथ ही नगरीय निकायों में भी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच विवाद उभरते नजर आ रहे हैं जगदलपुर नगर निगम में निगम की सभापति कविता साहू के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। वहीं इस बीच निर्माण कार्यों की जांच के लिए भी शिकायत की है। मामले में निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान आयुक्त हरेश मंडावी ने भी कई लापरवाही पाई है।
Mayor Nidhi खास बात यह की निगम से निगम की महापौर निधि की फाइल ही गायब हो गई है जो फ़ाइल सवा करोड़ रुपए लागत की है। ऐसे में निगम में निर्माण कार्यों की लापरवाही पर सवाल उठना लाजिमी है। लगातार नगर निगम में निर्माण कार्यों में कई तरह की अनियमितता की शिकायत सामने आ रही है। फिलहाल आयुक्त नगर निगम ने संबंधित इंजीनियर को नोटिस जारी कर गुम फाइल की जानकारी मांगी है l