दिल्लीराजनीति
Trending

‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तरह कांग्रेस की ‘Bharat Nyay Yatra’, की तैयारी 6200 किमी का रास्ता करेगी तय

जयराम रमेश और KC वेणुगोपाल ने दी जानकारी, 'भारत जोड़ो यात्रा' की तरह कांग्रेस निकालेगी 'भारत न्याय यात्रा'

विज्ञापन

दिल्ली: (Bharat Nyay Yatra) नई दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब दूसरी यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। आज सुबह AICC मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जयराम रमेश और KC वेणुगोपाल ने राहुल गांधी की पैदल यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तरह कांग्रेस ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने जा रही है।

(Bharat Nayay Yatra) कांग्रेस की ये दूसरी पैदल यात्रा भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जाएगी। जो कि मणिपुर से मुंबई तक का सफर तय करेगी। आगे यात्रा की जानकारी देते हुए बताया गया कि यात्रा की शुरूआत 14 जनवरी को मणिपुर से की जाएगी। जो कि 20 मार्च तक चलेगी। इस दौरान राहुल गांधी के नेतृत्व में 6200 किमी की यात्रा तय की जाएगी। जिसमें 14 राज्यों के 85 जिलों को कवर किया जाएगा। इस दौरान बस से अलग-अलग राज्यों में यात्रा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button