मध्यप्रदेशराजनीति
Trending

Harda Blast : हरदा हादसे पर केंद्र सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान, PMO ने ट्वीट कर दी जानकारी

विज्ञापन

हरदा: (Harda Blast) मध्य प्रदेश के हरदा जिले के बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में आज सुबह लगी आग ने शहर में भयानक तबाही फैलाई है। इस हादसे में कई बेगुनाहों की जान गई है। भीषण ब्लास्ट के चलते कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं राज्य सरकार के बाद अब केंद्र सरकार ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Harda Blast PMO ने ट्वीट कर जानकारी दी है, कि मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से व्यथित हूं। उन सभी के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों। स्थानीय प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50 हजार की सहायता राशि दी जाएगी l

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मुआवजे का एलान किया हैं। उन्होंने मृतकों क परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाने, जबकि घायलों को निःशुल्क इलाज मुहैय्या कराये जाने की बात कही हैं। डॉ यादव ने पूरे हादसे के जाँच के आदेश भी दे दिए हैं। उन्होंने पूरे हादसे पर दुःख जताते हुए कहा कि बचाव और राहत कार्य में प्रशासन जुटा हुआ है। रेस्क्यू के लिए सेना के हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button