मध्यप्रदेशराजनीति
Trending

हरदा हादसे के पीड़ितों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री Digvijay Singh

विज्ञापन

हरदा: (Digvijay Singh) हरदा पटाखा फैक्ट्री हादसे में कई लोगों की जानें गई हैं और सैकड़ों लोग घायल हो गए। हादसे मे बेघर हुए लोगों को न्याय दिलाने सर्व समाज संगठन एवं पीड़ितों द्वारा शहर के घंटाघर चौक पर विगत 15 दिनों से भूख हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मीनाक्षी नटराजन भूख हड़ताल पर बैठे पीड़ितों के पास पहुंचे और भूख हड़ताल खत्म करवाई गई।

Digvijay Singh दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर से चर्चा की जिसमें कलेक्टर ने 16 मार्च तक सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे पीड़ितों की हड़ताल खत्म करने की बात कही। जिसपर पीड़ितों ने कहा कि यदि 16 मार्च तक मांग पूरी नहीं होती है तो फिर से भूख हड़ताल की जाएगी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मीनाक्षी नटराजन भी शामिल होंगे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button