छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलें उनके नए सचिव P. Dayanand.. सौंपा पुष्पगुच्छ

पी दयानन्द शांत लेकिन तेज तर्रार अफसरों में गिने जाते रहे है। प्रशासनिक कसावट की वजह से ही उन्हें बिलासपुर जैसे जिले की कलेक्टरी का मौका मिला।

विज्ञापन

रायपुर: (P. Dayanand) भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारी पी. दयानन्द ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। दयानंद ने उन्हें पुष्पगुच्छ भी सौंपा है। बता दें कि मंगलवार की रात ही सामान्य प्रशासन की तरफ से उनके सम्बन्ध में आदेश जारी किया गया है। उन्हें सीएम विष्णुदेव साय का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पूर्व सीएम के सभी सचिवों को भी रिलीव कर दिया गया है।

पी. दयानंद (P. Dayanand) मूलतः बिहार राज्य के सासाराम जिले के रहने वाले है। वह 2006 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस है। बिलासपुर और कोरबा समेत वह चार जिलों की कमान भी सम्हाल चुके है। उन्हें नक्सल क्षेत्र में काम करने का भी अनुभव है। उन्होंने अपना प्रोबिशन पीरियड दंतेवाड़ा जिला पंचायत में सीईओ रहते हुए पूरा किया था। इसके बाद वह सुकमा के कलेक्टर बने। यहाँ उन्होंने एजुकेशन हब की नींव रखी। पी दयानन्द शांत लेकिन तेज तर्रार अफसरों में गिने जाते रहे है। प्रशासनिक कसावट की वजह से ही उन्हें बिलासपुर जैसे जिले की कलेक्टरी का मौका मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button