दिल्लीराजनीति
Trending

भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल की अध्यक्षता में Former Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी को बौद्ध विक्षुओं ने सामुहिक रूप से उनकी जयंती पर उन्हें याद किया

विज्ञापन

नई दिल्ली : देश को परमाणु शक्ति सम्पन्न बनाने वाले Former Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर रविवार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल की अध्यक्षता में यहां संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी सभागार में आयोजित समारोह में देशभर के बौद्ध भिक्षुओं ने भाग लिया और उन्हें याद किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे पुर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अटल राजनीति के अजात शत्रू थे, जिन्होंने लोकतंत्र को ताकत दी। श्री नकबी ने Former Prime Minister वाजपेयी से जुड़े संस्मरणों तथा उनके संघर्ष को साझा किया और उनकी विनम्रता और पार्टी के लिए गए कायरे का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के मूर्धन्य राजनेता और राजनीति के अजात शत्रू थे।

उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न बनाया, प्रधानमंत्री ग्राम सडक जैसी योजनाएं दी।बीजेपी परिवार की तरफ से याद करता हूं, वहीं मुझे तीन पीढियों के साथ काम करने का मौका मिला। अटल बिहारी कहा करते थे कि मन से कोई बड़ा नहीं होता है, अटलजी की कविताओं में जीवन का सार दिखता है। अटलजी की जीवनी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।अटल बिहारी कार्यकर्ताओं से आसानी घुलमिल जाते थे।

इस मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री अजरुन राम मेघवाल, अल्पसंख्याय आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा, भापता के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता, पंजाब केसरी ग्रूप एवं नवोदय टाइम्स के निदेशक अरुण चोपड़ा भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुजर, भाजपा चनाव समिति बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। देशभर से आए बौद्ध विक्षुओं ने सामुहिक रूप से उनकी जयंती पर उन्हें याद किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button